Wednesday, December 10, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedअंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत कौल के कुलोतरण और कपिलमुनि तीर्थ पर...

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत कौल के कुलोतरण और कपिलमुनि तीर्थ पर किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन : गजेंद्र फोगाट

कैथल, 14 दिसंबर: हरियाणा कला परिषद, रोहतक मंडल के अतिरिक्त निदेशक व मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फोगाट ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत 48 कोस तीर्थ पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कौल के कुलोतरण और कपिलमुनि तीर्थ पर सुमित कटारिया और अमरजीत की पार्टियों ने धार्मिक प्रस्तुति दी । हरियाणा कला परिषद रोहतक मंडल और कला एवं सांस्कृतिक विभाग हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।गजेंद्र फोगाट ने बताया कि धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र 48 कोस की परिधि में फैला हुआ है। इस क्षेत्र में 182 महाभारत कालीन तीर्थ हैं। महाभारत युद्ध के दौरान कुरुक्षेत्र में मोह ग्रस्त अर्जुन को भगवान श्रीकृष्ण जी ने पवित्र गीता का उपदेश दिया था, जो संपूर्ण मानव जाति के लिए भी था।उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखने वाले स्थल और श्रीमद्भगवद्गीता की जन्मस्थली धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर वर्ष 2016 से मनाए जा रहा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गीता इस गीत महोत्सव को और भी भव्य बनाने के निर्देश दिए हैं । इस 9वें अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में अध्यात्म, संस्कृति एवं कला का दिव्य संगम देखने को मिलेगा। यह आयोजन 28 नवंबर से शुरू होकर 15 दिसंबर तक चलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments