कैथल, 11 फरवरी: जिला खेल अधिकारी राज रानी ने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स (पुरुष व महिला) प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन 19 से 21 फ़रवरी को स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, सेक्टर 7 चंडीगढ़ में करवाया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडि़यों के ट्रायल का आयोजन पुरुष व महिला टीम का चयन 14 फरवरी को सुबह 10 बजे नवदीप स्टेडियम नरवाना जिला जीन्द में किया जा रहा है। ट्रायल में भाग लेने, जाने/आने का व्यय तथा प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आने व जाने का व्यय संबन्धित खिलाडि़यों के विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।विभागाध्यक्ष अपने विभाग/कार्यालय/जिला के अधिकारियों / कर्मचारियों को जो इस खेल के उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं, उन्हें इस चयन सफलता में विशेष खेल अवकाश तथा अन्य सुविधाएं देकर भेजने का कष्ट करें तथा उन्हें ये प्रमाण-पत्र भी दें कि वे किस विभाग / कार्यालय के सरकारी कर्मचारी/अधिकारी हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों अनुसार इन सिविल सेवा प्रतियोगिता में बोर्ड, कार्पोरेशन, पुलिस विभाग, बिजली, बोर्ड एचएसआईडीसी के अधिकारी/कर्मचारी भाग नही लेंगे।
अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स (पुरुष व महिला) प्रतियोगिता का ट्रायल 14 फरवरी को : डीएसओ राज रानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

