Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedअजय चौटाला ने किया हरियाणा में जजपा की सरकार बनाने का दावा..

अजय चौटाला ने किया हरियाणा में जजपा की सरकार बनाने का दावा..

सिरसा. चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में सोमवार को जननायक जनता पार्टी द्वारा इनसो का 22वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, प्रदेश महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला और जुलाना से विधायक अमरजीत सिंह ढांडा सहित पार्टी के अनेक नेता मौजूद थे। स्थापना दिवस के कार्यक्रम में हरियाणा और पंजाब के गायकों ने अपनी गायकी से समां बांधा और लोग उनके गानों पर झूमते हुए नजर आए। डॉ अजय सिंह चौटाला और उनके दोनों बेटों ने आज से ही हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए जजपा की और से अपना चुनावी बिगुल बजा दिया है। पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल ने अपने कार्यकाल के दौरान बुजुर्गों की पेंशन 100 रुपए, ट्रैक्टर को व्यावसायिक वाहन से हटाना, घुमंतू जाति के बच्चों को शिक्षित करने के लिए उन्हें प्रतिदिन एक रुपया देने की योजना, किसानों का कर्ज माफ करना जैसे अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए थे, ठीक उसी तर्ज पर चलते हुए जेजेपी भी प्रदेश में सरकार बनाने पर प्रदेशवासियों से किए गए अपने तमाम वादे पूरा करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments