नरसिंहपुर, 10 अप्रैल (वेब वार्ता)। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के सुआतला थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार पिता, पुत्र और ससुर की मौत हो गयी। वहीं, एक बालिका के गंभीर रूप से घायल होने पर उसे जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए पहुंचाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मोटर साइकिल सवार उदयपुरा पुलिस थाना के बूढा गांव निवासी केशव धानक (30), उसका पुत्र मोहित (05) एवं ससुर प्रभु धानक (50) एवं एक बालिका संध्या धानक (12) कल रात मोटर साइकिल पर सवार होकर किसी कार्य से राजमार्ग की ओर आ रहे थे। तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे केशव धानक, मोहित धानक एवं प्रभु धानक की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, बालिका संध्या धानक जो मृतक केशव धानक के रिश्तेदार की बालिका है उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुआतला पुलिस थाना ने तीनों के शव को पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए आज सुबह पहुंचाया है। इस घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को दे दी गई है। वही पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
अज्ञात वाहन की टक्कर में मोटर साइकिल सवार तीन लोगों की मौत, एक घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

