Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedअधिकारी समस्याओं का खुद ही संज्ञान लेकर करें समाधान : नायब सिंह...

अधिकारी समस्याओं का खुद ही संज्ञान लेकर करें समाधान : नायब सिंह सैनी..

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक..

गुरुग्राम, 23 अप्रैल । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हम सबकी जनता के प्रति जवाबदेही है। उनकी बात सुनना और काम करना हमारी जिम्मेवारी है। जनमानस की समस्याओं पर अधिकारी अपने आप ही संज्ञान लेकर समाधान करें। उन्होंने बुधवार को गुरुग्राम के स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने मुख्यमंत्री का गुरुग्राम आगमन पर स्वागत किया। बैठक में पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर और गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे। सीएमन नायब सिंह सैनी ने बैठक से पहले दो मिनट का मौन धारण कर जम्मू कश्मीर में एक दिन पहले हुई आतंकी घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि दी। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में 19 परिवाद रखे गए, मुख्यमंत्री ने 18 परिवादों का निपटारा करते हुए एक मामले को आगामी बैठक तक लंबित रखने के निर्देश दिए और संबंधित अधिकारियों से आगामी बैठक में स्टेट्स रिपोर्ट लेकर आने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। शहर में स्वच्छता की तरफ़ विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि ⁠गुरुग्राम को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।शहर की विकास में नही रहनी चाहिए संसाधनों की कमी मुख्यमंत्री ने बैठक में सेक्टर 29 स्थित लेजर वैली ग्राउंड में सी एंड वेस्ट के उठान से संबंधित व डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के संदर्भ में निगमायुक्त को एचकेआरएनएल से अतिरिक मैनपॉवर भर्ती करने के निर्देश देते हुए कहा कि गुरुग्राम को एक सुंदर व स्वच्छ तथा सुव्यवस्थित शहर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति में संसाधनों की कमी नही रहनी चाहिए। कार्यकारी अभियंता पर कार्रवाई के निर्देश मुख्यमंत्री ने बैठक में गांव बेगमपुर खटोला से संबंधित सीवर ओवरफ्लो की शिकायत पर शिकायत के निवारण तथा सीवर ओवरफ्लो के लिए दोषी औधोगिक इकाइयों पर कार्रवाई ना करने पर नगर निगम के कार्यकारी अभियंता पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने गांव कादरपुर के बुजुर्ग की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों को खरीदार तथा जमीन बेचने वाले दोनों व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज करने तथा संबंधित तहसीलदार को रेवेन्यू से सम्बंधित कार्रवाई में तीव्र गति से प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सोहना क्षेत्र से संबंधित एक किसान के खेत मे बने कमरे को तोडक़र अवैध कब्जे की शिकायत पर एसडीएम को 10 दिनों के भीतर कब्जा दिलवाने व जांच में लापरवाही बरतने वालों पर कारवाई करने के निर्देश दिए। सभी 404 रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सफाई करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में जलभराव तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की सफाई ना होने की शिकायत पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित विभाग जिला के सभी 404 रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सफाई बरसात से पहले करवाना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सेक्टर 4 से संबंधित विकास कार्यो को लेकर अगली बैठक तक की समय सीमा निर्धारित की। गांव मुबारकपुर के सरपंच की शिकायत-जलघर को एक साल से बिजली का कनेक्शन नहीं मिलने की शिकायत पर डीसी अजय कुमार को निर्देश दिए कि वे स्वयं इस मामले की जांच कर लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments