Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedअमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए चलाया जा रहा है...

अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए चलाया जा रहा है हर घर तिरंगा अभियान:राज्यमंत्री सुभाष सुध

शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने जाखौली अड्डा स्थित सरकारी स्कूल से किया तिरंगा यात्रा को रवाना..
कैथल, 12 अगस्त : शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। आजादी की जंग में देश के लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद करने और जश्न मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान एक अनूठी पहल है।  इस अभियान से आम जन में देशभक्ति का भाव और अधिक प्रबल होता है।शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से तिरंगा यात्रा को रवाना करने के दौरान बोल रहे थे। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने भी तिरंगा यात्रा की अगुवाई की। तिरंगा यात्रा में नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, बीजेपी जिला अध्यक्ष मुनीष कठवाड़, निवर्तमान बीजेपी अध्यक्ष अशोक गुर्जर आदि ने भी तिरंगा यात्रा में शिरकत की।शहरी स्थानीय निकाय विभाग मंत्री ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन-बान और शान है। आज तिरंगा झंडे की धूम विश्व पटल पर छाई हुई है। हमारा नैतिक और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य है कि तिरंगा झंडे का पूरा सम्मान करें। इस अभियान का उद्देश्य जहां लोगों के अंदर देश भक्ति की भावना का जगाना है, वहीं असंख्य अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देना भी है। देश के ऊपर अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति पूरा देश कृतज्ञता से अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहरा रहा है। आज  हर घर तिरंगा अभियान ने जन आंदोलन का रूप धारण कर लिया है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला में गांव व ब्लॉक स्तर पर तिरंगा रैली, देशभक्ति गीत संगीत आदि गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति गीत के तरानों के साथ तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने का संदेश दिया जा रहा है। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, बीजेपी जिला अध्यक्ष मुनीष कठवाड़, निवर्तमान बीजेपी अध्यक्ष अशोक गुर्जर, सुरेश गर्ग नौच, अमरजीत छाबड़ा, संदीप गर्ग, शैली मुंजाल, काका सचदेवा, रजत आदि मौजूद रहे। 
 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments