Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedअमेरिका भेजने के सब्जबाग विदेश में युवक को बंधक बनाने के मामले...

अमेरिका भेजने के सब्जबाग विदेश में युवक को बंधक बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल

कैथल, 19 मार्च :  अमेरिका भेजने के सब्जबाग दिखाकर विदेश में युवक को बंधक बनाने तथा लाखों रुपए ऐंठने के मामले में एसपी राजेश कालिया के आदेशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए इकनॉमिक सैल के एएसआई महेंद्र सिंह की टीम द्वारा आरोपी गांव दुसैन निवासी नवजोत उर्फ जोधा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव मोहना निवासी कुलदीप की शिकायत अनुसार जुन 2024 में मोहना गांव में उसकी मुलाकात दुसैन निवासी नवजोत सिंह से हुए। नवजोत सिंह ने कहा कि मै रजिस्टर्ड ट्रैवल एजेंट हुं तथा हम एक नंबर में डायरेक्ट अमेरिका भेजते है। उसने उसके बेटे युवराज को अमेरिका भेजने के लिए उकसाया। उन्होंने उसकी बातो में आकर अपने बेटे युवराज को अमेरिका भेजने की बात उससे की तथा 41 लाख रुपए में अमेरिका भेजने की बात हुई तथा कहा कि सारे पैसे अमेरिका पहुंचने के बाद देने है। युवराज को 13 अक्टूबर 2024 को प्लेन से भारत से रवाना कर दिया। 17 अक्टूबर को आरोपी उनसे 16 लाख रुपए की मांग करने लगे तथा उन्होने 16 लाख रुपए दे दिए। 19 दिसंबर को व्हाट्सएप पर उनके पास मैसेज आया कि आपके बेटे युवराज को ग्वाटेमाला देश में अगवा कर लिया है तथा युवराज को मारते पीटते की वीडियो भी भेजी गई। उसे छोड़ने के लिए 20 हजार डॉलर की मांग की गई। उन्होने एंजेंटो से संपर्क किया तो उनको बोला गया कि अन्य डोंकरो द्वारा युवक को अगवा कर लिया गया है, पैसे तो देने पडेंगे। डर के मारे उन्होने 8 लाख रुपए आरोपियों को दे दिए। उपरोक्त बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया। आरोपी मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का न्यायालय से 5 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments