Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेश - विदेशअमेरिकी हवाई हमलों में 12 लोगों की मौत, 30 घायल

अमेरिकी हवाई हमलों में 12 लोगों की मौत, 30 घायल

सना, 21 अप्रैल (वेब वार्ता)। यमन की राजधानी सना पर अमेरिकी हवाई हमलों में 12 आम लोगों की मौत हो गई है और 30 घायल हुए हैं। हूती विद्रोहियों ने सोमवार को इस हमले की पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका हूती विद्रोहियों को निशाना बनाकर यमन पर हमले कर रहा है। अमेरिकी सेना की ‘सेंट्रल कमांड’ ने रविवार को हुए इन हमलों की जिम्मेदारी लेने वाला कोई बयान जारी नहीं किया है। हूती विद्रोहियों ने बताया कि ये हमले सना के शूब जिले में फरवा बाजार पर किया गया। इस क्षेत्र को अमेरिका ने पहले भी निशाना बनाया है। रविवार को देश के अन्य इलाकों को भी निशाना बनाया गया। इससे पहले, यमन के हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले रास ईसा बंदरगाहपर अमेरिकी हवाई हमले में 70 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 171 घायल हुए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments