Thursday, January 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedअलग अलग मामलों में 2 पी.ओ. आरोपी काबू

अलग अलग मामलों में 2 पी.ओ. आरोपी काबू

चोरी के मामले में काबू किया गया पीओ आरोपी पीओ स्टाफ गिरफ्त में..

कैथल, 26 फरवरी : पी.ओ./बेलजंपरो की धरपकड़ के लिए एसपी राजेश कालिया के निर्देशानुसार चलाई जा रही मुहिम अंतर्गत जिला पुलिस द्वारा अलग अलग मामलों में 2 पी.ओ. आरोपी काबू कर लिए गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीओ पकड़ो स्टाफ के एचसी गुरदेव सिंह द्वारा वर्ष 2022 चोरी मामले में पीओ आरोपी गांव दिल्लोंवाली निवासी सुभाष को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पर 1 फरवरी 2022 की रात दिल्लोंवाली दादा खेड़ा मंदिर का दानपात्र चोरी करने का आरोप है। जिस बारे थाना सदर में मामला दर्ज है। उक्त मामले में आरोपी सुभाष न्यायालय से जमानत लेने उपरांत न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ था और भूमिगत हो गया था। आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 4 फरवरी 2025 को पीओ घोषित कर दिया था। दूसरे मामले में थाना ढांड पुलिस के एसआई जोगिंद्र सिंह द्वारा वर्ष 2020 दौरान सड़क एक्सीडेंट में चोट मारने के मामले में पीओ आरोपी कौशिक नगर जींद निवासी महेंद्र को काबू कर लिया गया। आरोपी पर 22 नवंबर 2020 को फरल ढांड रोड पर ट्रक से टक्कर होने उपरांत एक व्यक्ति को चोट मारने का आरोप है। जिस बारे थाना ढांड में मामला दर्ज है। उक्त मामले में आरोपी महेंद्र न्यायालय से जमानत लेने उपरांत न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ था और भूमिगत हो गया था। आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 10 फरवरी 2025 को पीओ घोषित कर दिया था। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई का जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments