Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedअसम : बाढ़ की स्थिति बिगड़ी, मृतक संख्या सात

असम : बाढ़ की स्थिति बिगड़ी, मृतक संख्या सात

गुवाहाटी, 02 जून । असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है और इसके कारण 17 जिलों के तीन लाख लोग इससे प्रभावित हैं और बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या सात हो गयी है। बाढ़ से सात लोगों के मरने के अलावा, राजधानी गुवाहाटी में पिछले सप्ताह भूस्खलन के कारण पांच लोगों की मौत हो गई थी। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने सोमवार को बताया कि राज्य के 17 जिलों के 758 गांव जलमग्न हो गये हैं जिसके कारण बच्चों और महिलाओं सहित कुल 364046 लोग प्रभावित हुए हैं।बाढ़ प्रभावित जिलों में फंसे लोगों के लिए सरकार ने राहत सामग्री वितरित करने के वास्ते 52 राहत शिविर और 103 राहत वितरण केंद्र खोले हैं। एसडीआरएफ आज सुबह से ही धेमाजी और हैलाकांडी जिले में लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए अभियान चला रही है। एएसडीएमए अधिकारियों ने बताया कि 10 हज़ार से अधिक लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है।उन्होंने बताया कि नागांव जिले के कामपुर राजस्व क्षेत्र में एक तटबंध टूट गया है। इन 17 जिलों के अलावा, दरांग, कामरूप, कछार और कामरूप मेट्रो सहित चार जिलों में शहरी क्षेत्रों में भी बाढ़ आई है जिससे 41,090 लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण दीमा-हसाओ और श्रीभूमि जिलों में भूस्खलन की घटनाएं भी हुई हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments