Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedआंगनवाड़ी प्ले स्कूल के रेडीनेस मेले में बच्चों को बांटे रिपोर्ट कार्ड

आंगनवाड़ी प्ले स्कूल के रेडीनेस मेले में बच्चों को बांटे रिपोर्ट कार्ड

हरियाणा प्रदेश /  कैथल, 31 मार्च। नानकपुरी कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी प्ले स्कूल में स्कूल रेडीनेस मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पॉलिटेक्निकल कॉलेज शेरगढ़ के सोहन कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आंगनवाड़ी सुपरवाइजर मंजू बंसल ने की। स्कूल रीडीनेस मेले में बच्चों को रिपोर्ट कार्ड बांटे गए। आंगनवाड़ी वर्कर पूनम ने बच्चों के माता-पिता को सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्ले स्कूल के बारे में बताया। उन्होंने खेल खेल के माध्यम से पांचों विकास शारीरिक विकास, भाषा विकास, बौद्धिक विकास, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास तथा रचनात्मक विकास की जानकारी दी। कार्यक्रम में सोनिका, संगीता, किरणबाला, अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments