कैथल : आईजी कालेज बीएससी कंप्यूटर साइंस तृतीय वर्ष की छात्रा खुशबु ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त कर कॉलेज और अपने माता-पिता को गौरवान्वित किया। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने बताया कि कुवि द्वारा बीएससी कंप्यूटर साइंस के पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें खुशबू ने 300/350 अंक प्राप्त कर 85.7 प्रतिशत के साथ विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया। मैनेजमेंट द्वारा छात्रा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महिला महाविद्यालय समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया ने कहा कि कॉलेज के परीक्षा परिणामों के उन्नत स्वरूप का श्रेय प्राध्यापक वर्ग के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के साथ साथ छात्राओं की मेहनत को जाता है। प्रबंधक समिति के महासचिव नरेंद्र मिगलानी, सदस्य ओम प्रकाश दुआ व सुरेश गुप्ता ने कहा कि परीक्षा परिणाम की शानदार झड़ी को देखते हुए ही आईजी कॉलेज दाखिला लेने के लिए छात्राओं व उनके अभिभावकों की पहली पसंद बन गया है। प्राचार्या डॉक्टर आरती गर्ग ने विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्रा को बधाई दी। मौके पर सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर, प्रो. सृष्टि, प्रो. लालिशा, प्रो. मोनिका भारद्वाज व प्रो. राधा उपस्थित रहे।
आईजी कालेज की छात्रा खुशबू विश्वविद्यालय में रही दूसरे स्थान पर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


