Thursday, February 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशआईजी कॉलेज की तीन छात्राएं कुवि की टॉप 10 सूची में शामिल

आईजी कॉलेज की तीन छात्राएं कुवि की टॉप 10 सूची में शामिल

इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल,7 मई  : आईजी कालेज की एमए इकोनॉमिक्स की तीन छात्राओं ने यूनिवर्सिटी की टॉप 10 सूची में अपना नाम दर्ज करवाया और कॉलेज का एक बार फिर नाम रोशन किया। प्रिंसीपल डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि 6 मई को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा एमए इकोनॉमिक्स द्वितीय वर्ष के तीसरे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें कोमल ने 500 में से 383 अंकों के साथ पांचवा स्थान हासिल किया। सोनाली ने 379 अंक प्राप्त कर आठवां व शीतल ने 369 अंक प्राप्त कर दसवां स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि कॉलेज की कक्षाओं के परीक्षा परिणाम आने शुरू हो गये हैं। जैसे हमेशा कॉलेज की छात्राएं सभी संकायों में व सभी सेमेस्टर में यूनिवर्सिटी की टॉप-10 सूचि में नाम दर्ज करवाती हैं उसी प्रकार आज भी एमए इकोनॉमिक्स की छात्राओं ने अपना परचम विश्वविद्यालय में लहराया। कॉलेज मैनेजमेंट ने छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रबंधक समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया ने छात्राओं को बेहतर परिणाम के लिए शुभकामनाएं दी। सचिव नरेंद्र मिगलानी ने भी छात्राओं व प्राध्यापकवर्ग को शुभआशीष दिए। मौके पर गवर्निंग बॉडी सदस्य सुरेश गुप्ता, सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर, इकोनॉमिक्स विभाग से प्रो. स्लेमलता, प्रो. शीतल शर्मा, प्रो. अनु व प्रो. माफी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments