Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedआईजी कॉलेज में दो दिवसीय पेंटिंग प्रदर्शनी संपन्न

आईजी कॉलेज में दो दिवसीय पेंटिंग प्रदर्शनी संपन्न

कैथल। आज इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय में कमर्शियल आर्ट विभाग के अन्तर्गत दो दिवसीय पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बतौर मुख्यातिथि गर्वनिंग बॉडी के सचिव नरेंद्र मिगलानी ने शिरकत की। सर्वप्रथम कमर्शियल आर्ट विभाग की प्राध्यापिका प्रोफेसर अरुणा ने मुख्यातिथि, कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान रामबहादुर खुरानिया, कॉलेज प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग एवं सांय कालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर का स्वागत किया। प्रदर्शनी में कमर्शियल आर्ट विभाग की प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने अपनी हस्तकला का प्रयोग करते हुए कैनवास पेंटिंग, चारकोल पोट्र्रेट, स्केचिंग, हैंडमेड ज्वैलरी, हैंडमेड डायरी क्ले मॉडलिंग, हैंडमेड बैग्स और इंस्टॉलेशन मिक्स मीडिया आदि कलाकृतियां प्रस्तुत की। राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी छात्राओं की हस्तशिल्प कला को निखारने में मदद करती है। अत: कॉलेज के अलग-अलग विभागों द्वारा इस प्रकार की प्रदर्शनियां समय-समय पर लगाई जाती हैं। मुख्य अतिथि ने छात्राओं द्वारा उकेरी गई कलाकृतियों का निरीक्षण किया और प्रदर्शनी में प्रतिभागी सभी छात्राओं को 2000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया। साथ ही बीए तृतीय वर्ष की छात्रा कोमल और गीता को क्रमश: 1100 में ₹500 नकद पुरस्कार देकर उनकी कलाकृतियों की सराहना की। दूसरे दिन कॉलेज के सभी स्टाफ सदस्यों, छात्राओं और इंदिरा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों और उनके अध्यापक वर्ग द्वारा प्रदर्शनी का भ्रमण किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments