Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशआईटीआई कैथल में 28 मई को आयोजित होगा रोजगार मेला : ममता...

आईटीआई कैथल में 28 मई को आयोजित होगा रोजगार मेला : ममता कुमारी

इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल 26 मई । जिला रोजगार अधिकारी ममता कुमारी ने बताया कि जिले के युवाओं को रोजगार व अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 28 मई को सुबह 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कैथल में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में एचडीएफसी लाइफ इन्श्योरेन्स, कैथल पुखराज हेल्थ केयर, करनाल एलआईसी जीवन बीमा, एलआर ऑटो मोबाईल, ओंकार फाउंड्री व ग्लोब टोयोटा प्राइवेट लिमिटेड आदि प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और युवाओं का चयन करेंगी। उन्होंने बताया कि योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक व आईटीआई के इच्छुक प्रार्थी नौकरियों के पंजीकरण के लिए इस रोजगार मेले में सेल्स ऑफिसर, टेक्नीशियन, वेलनेस एडवाइजर, जॉब व सेल्स कंसल्टेंट, बीमा सखी, ड्रिल / सीएनसी / ग्राइंडर ऑपरेटर, हेल्पर आदि पदों के लिए भाग ले सकते हैं।उन्होंने बताया कि पहली बार इस मेले का आयोजन कई विभागों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। यह मेला उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो प्री-प्लेसमेंट या आईटीआई प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके हैं और अच्छे रोजगार की तलाश में है। यह मेला निदेशालय के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को अच्छी कंपनियों में अवसर प्रदान किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments