Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedआईलेट्स इंस्टीट्यूट में दो युवकों ने गोलियां चला दी

आईलेट्स इंस्टीट्यूट में दो युवकों ने गोलियां चला दी

कुरूक्षेत्र : शाहबाद में  वीरवार देर रात  एक निजी आईलेट्स इंस्टीट्यूट में दो युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है। गोली चलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। इस घटना से  सेंटर के बच्चे भी डरे हुए हैं। सेंटर की टीचर पूनम ने बताया कि वह बच्चों की क्लास ले रही थी कि अचानक धमाके की आवाज सुनाई दी। लगा कि शायद शार्ट सर्किट हुआ है। उन्होंने बताया कि इनमें से एक शख्स पहले आया था और जानकारी लेकर चला गया था। घटना सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें एक बदमाश ने सेंटर में बैठे व्यक्ति को गोली मार दी। दोनों बदमाश गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments