Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedआगे भी जारी रहेगा अभियान, नशा तस्करों की जगह सलाखों पीछेः एसपी...

आगे भी जारी रहेगा अभियान, नशा तस्करों की जगह सलाखों पीछेः एसपी राजेश कालिया

 नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए निरंतर मुहिम…
थाना पूंडरी, कलायत व गुहला क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तहत 150 संदिग्ध घरो में की गई सघन जांच..
कैथल, 25 मार्च : नशा तस्करो की धरपकड़ व अन्य अपराधीक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए एसपी राजेश कालिया के निर्देसानुसार डीएसपी कुलदीप बेनीवाल के नेतृत्व में कैथल पुलिस लगातार प्रयासरत है। मंगलवार की सुबह एसएचओ थाना पूंडरी इंस्पेक्टर रमेश कुमार, एसएचओ थाना गुहला एसआई रामपाल, एसएचओ कलायत एसआई जयभगवान की अगुवाई में 10 पुलिस टीमों में शामिल करीब 150 पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा थाना पूंडरी, कलायत व गुहला क्षेत्र में सर्च आपरेशन चलाया गया। जिसके तहत नशा तस्करो का पुराना रिकॉर्ड व गुप्त सुचना के आधार पर 150 संदिग्ध घरो की जांच सहित अन्य जगह की छानबीन की गई कि कहीं किसी जगह कोई मादक पदार्थ छीपा रखा हो या कोई नशा बेचने वाला या अपराधीक कार्य करने वाला गैर कानूनी तरीके से न रहता हो। एसपी राजेश कालिया ने बताया कि कैथल पुलिस लगातार नशा तस्करों का पुराना रिकॉर्ड खंगालकर व गुप्त सूचना के आधार पर निरंतर यह कार्रवाई कर रही है। इस अभियान में मुख्य रूप से नशे का कारोबार करने वालों और आपराधिक कार्यों में शामिल आरोपी जो गैर कानूनी तरीके से रह रहे हों पर शिकंजा कसना है, जिला पुलिस का उद्देश्य कैथल जिला को नशा मुक्त बनाना है। नशा तस्करों की जगह सलाखों पीछे है। पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा तथा संदिग्ध नशा तस्करों की निरंतर मुहिम दौरान नियमानुसार कार्रवाई अंतर्गत तलाशी ली जाएगी।
जांच व पूछताछ करते पुलिसकर्मी..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments