हरियाणा प्रदेश इंडिया गौरव ब्यूरो : मौसम विभाग ने आज दिल्ली और राजस्थान में लू का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी का कहना है कि अलग-अलग राज्यों में मौसम का मिजाज अलग-अलग रहेगा। अप्रैल में ही मई जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।पंजाब और हरियाणा में लू की स्थिति बनी रहेगी। गुजरात के कई इलाकों में गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है।


