Sunday, December 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedआज का राशिफल.11 अक्टूबर.सूर्योदय : प्रात: 6.32 बजे. सूर्यास्त : सायं 5.56 बजे..

आज का राशिफल.11 अक्टूबर.सूर्योदय : प्रात: 6.32 बजे. सूर्यास्त : सायं 5.56 बजे..

मेष  संपत्ति संबंधी मामलों में अड़चन आने की संभावना है। जॉब में अचानक स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।दिन काफी खास रहने वाला है.सेहत ठीक रहेगी।

वृष  जो जातक पारिवारिक बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें धन लाभ होने के योग है। कोई खास परिजन आपको धोखा दे सकता है।स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन  कारोबार को लेकर सितारें अच्छे है। आर्थिक उन्नति होने के योग है। युवाओं को करियर के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

कर्क  आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। परिवार की किसी सदस्य को सरकारी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है।

सिंह कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों से आपको राहत मिलने वाली है। जो जातक कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसे हैं उन्हें सफलता मिलेगी।

कन्या  आज आपका मन किसी बात को लेकर विचलित रहेगा। खर्चों में वृद्धि होने के योग है। भाइयों के साथ संबंधों में सुधार देखने को मिल सकता है। 

तुला   आज भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे। व्यापारियों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामले सुलझ सकते हैं। 

वृश्चिक  आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रमोशन हो सकता है। नौकरीपेशा जातक अधिकारी वर्ग के साथ अच्छा संबंध बनाकर रखें।

धनु राशि वालों आर्थिक मामले के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। कारोबार में भारी धन मुनाफा होने के आसार है। युवाओं को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। 

मकर राशि वाले करियर से जुड़ा कोई भी फैसला आज जल्दबाजी में न लें। आर्थिक लेन-देन के लिए समय अभी शुभ नहीं है। मेहनत के अच्छे परिणाम हासिल होंगे।

कुंभ   आज संपत्ति को लेकर विवाद हो सकते हैं। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें, अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं। युवा को मनचाही नौकरी प्राप्त होने की संभावना है।

मीन प्रॉपर्टी  से जुड़े जातक आज लाभ रहेंगे। कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। परिवारजनों का मार्गदर्शन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments