मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए बढ़िया है। आज योजना से अच्छा फल मिलेगा। परिवार के सदस्यों की सलाह आपके खूब काम आएगी। धन को लेकर कोई काम नहीं रूकेगा।
वृष राशिः
आज का दिन आपके व्यक्तित्व में निखार लेकर आएगा। आप अपने काम में पूरे आत्मविश्वास से आगे बढ़ें।आज कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।
मिथुन राशि :
आज का दिन आपके लिए जोश से भरा है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से मन में खुश रहेगा। यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।
कर्क राशि:
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कोई फैसला सोच कर लेने की आवश्यकता है। किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें।
सिंह राशि:
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक है। आप अपने जरूरी काम पर ध्यान दें। आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
कन्या राशि:
आज के दिन आप को सावधान रहने की आवश्यकता है। काम का दबाव अधिक रहेगा। आपका मन भी परेशान रहेगा। आज आपके साथ धोखा हो सकता है।
तुला राशिः
आज का दिन आपके लिए उलझनों वाला है। आपके परिवार में कोई वाद-विवाद फिर से होगा। जो टेंशनों को बढ़ाएगा। बिना मांगे सलाह देने से बचें।
वृश्चिक राशिः
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए हैं। कारोबार में चल रही समस्याओं को लेकर किसी से सलाह ले सकते हैं। काम को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी।
धनु राशिः
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी बड़े काम को करने का मौका मिलेगा। व्यापार में आपको अच्छा मुनाफा मिलने से खुशी होगी।
मकर राशिः
आज काम का दबाव अधिक रहेगा,।जिससे आपका मन भी परेशान रहेगा। आपको कोई लेनदेन खुलकर करना होगा, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है।
कुंभ राशिः
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप काम को लेकर बेवजह टेंशन ना लें। आपकी किसी सेअनबन हो सकती है।
मीन राशिः
आज का दिन आपके लिए समस्या वाला है। आप को धन की कमी होगी।आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला बहुत ही सोच विचारकर लेने की आवश्यकता है।