मेष राशि:आज का दिन आपके लिए खुशमिजाज है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पिता से बातचीत करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।
वृष राशि :आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार कर रहे लोग अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए मनचाहे बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं।
मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए खास है। धार्मिक स्थान पर घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। काम को पूरा करने के लिए पिता की सहायता करेंगे।
कर्क राशि :आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला है।आज किसी के साथ बेवजह बहस हो सकती है। आज किसी के भरोसे काम को ने छोड़े।
सिंह राशि :आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है।व्यापार कर रहे लोगों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आज रिश्तेदार के घर जा सकते हैं।
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज अच्छी नौकरी मिल सकती है। सिंगल जातकों के लिए रिश्ता आ सकता है।
तुला राशि :आज का दिन आपके अच्छा रहने वाला है। किसी रिश्तेदार के साथ कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। पिकनिक पर जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि :आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी मुश्किल काम को करने में मित्रों से मदद मिलेगी। बहस न करें।
धनु राशि :आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। काफी दिनों से अटके काम में किसी की सहायता से सफलता मिलेगी। सेहत को लेकर चिंता लगी रहेगी।
मकर राशि:आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य की अचानक से सेहत बिगड़ सकती है। वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें।
कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है।जीवनसाथी के साथ आपसी संबंधों में सुधार होगा।
मीन राशि :आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। बड़े घर से रिश्ता आ सकता है। आज व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है।