Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeज्योतिषआज का राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि:
 गुरुवार को भगवान विष्णु की कृपा का लाभ मिलेगा। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। संपत्ति से जुड़ा काम करने वालों को विशेष रूप से लाभ हो सकता है। 
वृषभ राशि :
आज  शांति बनाए रखने के प्रयास करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। समस्या का समाधान निकल सकता है।

मिथुन राशि :
आपको जीवन में नई तरक्की प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर धैर्य से काम लें। किसी भी मामले में जल्दबाजी करने से बचें।  पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
कर्क राशि:
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को छोटा नहीं समझना है । आने वाले समय में आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा।
सिंह राशि: 
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में सफलता दिलाने वाला रहेगा। कोई सरकारी काम रुका हुआ था वह भी पूरा हो सकता है।  संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

कन्या राशि: 
आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है।  आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको निराशा ही हाथ मिलेगी। घर के  काम में पूरा ध्यान देंगे।
तुला राशिः
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने काम को लेकर कुछ बड़े लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। 

वृश्चिक राशि : आज बौद्धिक विकास के महत्व को पहचानते हैं। गुस्से को नियंत्रित करें।आप अपने बिजनेस में भी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे। आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा।

धनु  राशिः:
खुद को जिम्मेदारियों से घिरा हुआ पाएंगे। अगर आप स्थानांतरण पर विचार कर रहे हैं। तो उन योजनाओं को स्थगित करना बेहतर है।आपको किसी परिजन की याद सता सकती है।

मकर राशिः
आज काम और घर दोनों ही जीवन में प्रगति के संकेत दिख रहे हैं। आत्मविश्वाश बढ़ेगा।मन से खुश रहेंगे।आज  आप दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। 
 
कुंभ राशिः
अनावश्यक वस्तुओं पर अधिक खर्च न करें । घर में सामंजस्य बनाए रखने के लिए परिवार को समय दें।छात्रों को करियर में सफलता मिल सकती है।
मीन: राशिः
आज दूसरों की मदद करने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।जबकि छात्रों को करियर में सफलता मिल सकती है।शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments