मेष राशि:
किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल दान करें। किसी मित्र से धोखा मिल सकता है। आत्मविश्वास में भी कमी रहेगी। नौकरी परिवर्तन के योग हैं। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें ।
वृषभ राशि:
मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। सुबह शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें। सफेद वस्त्र का दान करें।
मिथुन राशि:
सम्मान में वृद्धि होगी।स्नान के योग हैं। शैक्षिक कार्य में मन लगेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है।
कर्क राशि:
बात को प्रतिष्ठा का मुद्दा ना बनाएं। लोगों से बातचीत में संयम रखें। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें ।
सिंह राशि:
वाणी के प्रभाव से सभी कार्य पूर्ण होंगे। वस्त्र उपहार में मिल सकत्ते है। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि:
सामाजिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार का साथ मिलेगा। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।
तुला राशि:
रिश्तों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है धन प्राप्ति के संकेत है।
वृश्चिक राशि:
व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी जिसकी मन परेशान रह सकता है। सेहत का ध्यान रखें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदर को गुड़ चना खिला दें।
धनु राशि:
धन में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। सेहत के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। गाय को गुड़ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
मकर राशि:
सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि:
कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें ।सुबह कुत्ते को भोजन करा दें ।
मीन राशि:
कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कारोबार का विस्तार होगा। सुबह गाय को भोजन करा दें । बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।


