मेष राशि:
आज आपके मन में काम को लेकर उलझन रहेगी। आज आपको समझदारी से काम लेना होगा। नए काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाएं।इन्वेस्टमेंट करने से बचना होगा।
वृष राशिः
आपके रुके हुए काम पूरे होंगे ।स्वास्थ्य में गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे। आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ने की प्लानिंग करेंगे।
मिथुन राशि :
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास वाला है। आपको वाहन से आज दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। आपका कोई विरोधी खड़ा हो सकता है।
कर्क राशि:
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। घर में बड़े बुजुर्गों से आपकी खूब पटेगी। आप उन्नति की राह पर आप आगे बढ़ेंगे।
सिंह राशि:
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए है। आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं।
कन्या राशि:
आज के दिन विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप अपने धन को गरीबों की सेवा में लगाएंगे।
तुला राशिः
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके काम समय से पूरे होंगे ।आज आप नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
वृश्चिक राशिः
आज का दिन सेहत के लिए अच्छा है। आज काम के लिए पुरस्कार मिलेगा। आप अपनी इनकम को ध्यान में रखकर खर्चों को करें ।
धनु राशिः
आज का दिन आपके लिए फलदायक है। आपकी विशेष व्यक्तियों से मुलाकात होगी। भाई आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगा।
मकर राशिः
आज के दिन अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे। संतान को आप यदि कोई जिम्मेदारी देंगे । आपका धार्मिक काम में खूब मन लगेगा।
कुंभ राशिः
आज आप मेहनत से काम करेगे।आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आपको समय बिताने का मौका मिलेगा।
मीन राशिः
आज आपको किसी बात को लेकर क्रोध । कामकाज में आपको अच्छी तरक्की मिलेगी। आपको मानसिक तनाव रहने से आपकी समस्याएं बढ़ेगी।


