मेष. राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी खुशनुमा रहने वाला है। कोई अधूरा कार्य पूरा हो सकता है। सेहत में चल रही खराबी भी दूर हो जाएगी।
वृष. राशि के जातकों को आज प्रभावशाली लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर फ्यूचर की प्लानिंग करेंगे। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी।
मिथुन. राशि के जातक आज किसी काम से बाहर जाएंगे। व्यापार के काम में तेजी देखने को मिलेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।
कर्क. राशि के जातक आज हर काम को बहुत ही ध्यान से करेंगे। सिंगल लोगों की शादी होने की सम्भावना बन रही है। जीवन में आ रहे बदलाव को समझने का प्रयास करेंगे।
सिंह. राशि के जातक आज अपने करियर को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। व्यापार को लेकर नई योजना बना सकते हैं। छात्र पढ़ाई-लिखाई को नजरअंदाज न करें।
कन्या. राशि के जातक आज काफी खुश रहेंगे। आपकी अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। दोपहर के बाद पार्टनर के साथ डिनर पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
तुला . राशि के जातकों के जीवन से आज आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी। मानसिक तनाव से शान्ति पाने के लिए एकांत में समय बिताएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा कार्य बहुत ही ध्यान से करें।
वृश्चिक. राशि के जातकों का गुस्सा उनके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। शाम का समय बहुत ही शानदार रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है।
धनु. राशि के जातक आज सावधानी से कोई भी कार्य करें। प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा।
मकर. राशि के युवा आज लक्ष्य को पूरा करने में लगे रहेंगे। कोई जरुरी सूचना सुनने को मिल सकती है। कुंवारों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं।
कुम्भ. राशि के जातकों को आज विशेष सफलता प्राप्त होगी। व्यापार उत्तम रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा चोट लग सकती है।
मीन. राशि के जातकों को आज उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। सेहत में दिक्कत आ सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

