मेष :आज का दिन आपके शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग है। प्रेम बढ़ेगा। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है।
वृष : आज आपके लिए अच्छा दिन है। व्यावसायिक जीवन में कुछ नई शुरुआत हो सकती है।आज परिवार के साथ समय बिताना आपके मन को शांति देगा।सेहत सही रहेगी।
मिथुन: आप कुछ नई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। किसी पुराने रिश्ते को सुधारने का अच्छा मौका मिलेगा।
कर्क: आज के दिन आपको कुछ तनाव महसूस हो सकता है लेकिन इससे उबरने के लिए आपको अपनी मानसिक स्थिति को मजबूत करना होगा।
सिंह :आज का दिन बहुत अच्छा हो सकता है। आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं ।
कन्या : आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं । किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
तुला :आज आपको अपने पारिवारिक संबंधों में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। पहले सोच-समझ लें।
वृश्चिक :आज आपको अपनी कार्यक्षमता को साबित करने का मौका मिलेगा। आप जो भी प्रयास करेंगे सफलता मिलेगी। दोस्त के साथ मतभेद हो सकते हैं ।
धनु :आज का दिन सामाजिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। अपने काम के साथ-साथ अपने रिश्तों पर भी ध्यान दें। किसी पुराने काम को पूरा करने में सफलता मिलेगी।
मकर :आज आपको अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। लेकिन खर्चों में वृद्धि हो सकती है । परिवार के साथ समय बिताना आपको मानसिक शांति देगा।
कुंभ : आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ नए अवसर मिल सकते हैं जो आपके लिए लाभकारी हो सकते हैं। किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा करने का सही समय है।
मीन : आज आपके लिए शांति का दिन है। अपने कार्य को समय से पहले पूरा करने का प्रयास करें। परिवार का सहयोग मिलेगा।


