मेष राशि वालों पर खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के दिखाओ से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी।
वृषभ राशि के अनुसार सोमवार को काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण मिल सकता है। पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें।
मिथुन राशि के अनुसार सोमवार को आपको पत्नी से सहयोग और समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति संभव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी।
कर्क राशि के अनुसार सामाजिक आयोजनों में आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे।
सिंह राशि के अनुसार आप बहुत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं सतर्क रहें। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा।
कन्या राशि के अनुसार आपकी दिनचर्या में आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं।
तुला राशि री को रूका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि के अनुसार अपने स्वास्थ्य के प्रति आप कितने लापरवाह हैं। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं।
धनु राशि के अनुसार अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं।जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है।
मकर राशि के अनुसार नौकरी में बदलाव चाहते हैं पर फैसला लेने में असमंजस की स्थित्ति रहेगी। साहित्य पठन में रूचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी।
कुंभ राशि के अनुसार सोमवार को समय का सदुपयोग करें। दूसरों की उन्नति से दुखी न हों। आप मेहनत करें । हर किसी पर विश्वास न करें।
मीन राशिको समय पर काम होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी।


