Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedआज मनाया जा रहा ईद-उल-फितर का त्योहार..ईदगाह और मस्जिदों में ईद की...

आज मनाया जा रहा ईद-उल-फितर का त्योहार..ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी जा रही है..

नई दिल्ली/ उत्तर प्रदेश/हरियाणा प्रदेश / कैथल 31 मार्च। दिल्ली-एनसीआर सहित देशभर में सोमवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए लोग जुटे हैं। ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी जा रही है।वहीं लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं।रमजान के महीने में बाजारों को दुल्हन की तरह सजाया गया था। ईद का चांद नजर आते ही रविवार शाम बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान बाजारों में सेवइयों और ड्राई फ्रूट्स की दुकानों पर खरीदारों की भारी संख्या देखने को मिली।ईद मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार है। यह त्योहार रमजान के पाक महीने के आखिरी दिन मनाया जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-फितर के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments