एसपी ने किया जनरल परेड का निरीक्षण..
पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने के दिए दिशा निर्देश..
कैथल, 17 मार्च : सोमवार को जिला पुलिस लाइन कैथल में जनरल परेड का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी राजेश कालिया ने परेड का निरीक्षण कर अधिकारियों व कर्मचारियों को अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने के आदेश दिये। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जनरल परेड दौरान डीएसपी बीर भान, डीएसपी सुशील प्रकाश, डीएसपी ललित कुमार, डीएसपी कुलदीप बेनीवाल, डीएसपी गुरविंद्र सिंह, सभी चौकी प्रभारी व थाना प्रबंधक, एसपी ऑफिस में तैनात अन्य पुलिस कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान एसपी राजेश कालिया ने कहा कि हमें बेहतर पुलिसिंग के लिए कार्य करना है। अपराध की रोकथाम तथा अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए अपने अपने क्षेत्र में निरंतर गश्त करें। निरंतर रूप से संदिग्ध वाहनो व संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करें। आमजन से मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें और अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटें। इस दौरान एसपी द्वारा पुलिस कर्मचारियों की विभागीय समस्याओं को भी सुनकर उनका समाधान किया गया।
राइडर्स व डायल 112 पर तैनात कर्मचारियों को दिए दिशा निर्देश..
इस दौरान पुलिस लाइन में एसपी राजेश कालिया ने राइडर्स बाइक व डायल 112 गाड़ियों का भी निरीक्षण किया गया। सभी कर्मचारियों को बाइक व ईआरवी गाड़ियों व उपकरणों के दुरुस्त रखरखाव बारे उचित दिशा निर्देश दिए गए। एसपी ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अपने इलाकों में ज्यादा से ज्यादा गश्त व पेट्रोलिंग करें, ताकि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। जिससे समाज के लिए भयमुक्त माहौल पैदा हो। उन्होंने राइडर्स व डायल 112 पर तैनात कर्मचारियों से उनके एरिया के बारे में पूछा तथा उन्हें संबोधित करते हुए बताया कि उन्हें अपने एरिया में पढ़ने वाले एटीएम, बैंक, स्कूल, कॉलेज तथा सरकारी बिल्डिंग के बारे में जानकारी होनी चाहिए। अपने-अपने एरिया में शरारती तत्वों पर नजर रखें। अगर कोई समस्या आती हो तो अपने उच्च अधिकारियों को इस बारे में बताएं।



