रस्साकशी, दौड़, गायन अधिक क्रिया कलापों का आयोजन किया..
इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल, 01 मई : आर.के.एस.डी. पब्लिक स्कूल में आज श्रम-दिवस (लेबर-डे) के उपलक्ष में एक कार्यक्रम मनाया गया जिसमें स्कूल के कार्यरत सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए खेल-प्रतियोगिता, रस्साकशी, दौड़, गायन अधिक क्रिया कलापों का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि एक मई को श्रमिकों को सम्मान देने हेतु श्रम दिवस मनाया जाता है। स्कूल में भी इसी बात को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यरत कर्मचारियों को आज एक विशेष अनुभव प्रदान करने हेतु इन गतिविधियों का आयोजन किया गया। सभी बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ सभी के लिए ताली बजाई और हौसला बढ़ाया। स्कूल की प्रधानाचार्य निवेदिता भट्ट ने बताया कि यदि हम वास्तव में किसी विशेष दिवस को सार्थकता देना चाहते हैं तो हमें उस विशेष दिवस से संबंधित लोगों को सम्मान देना चाहिए जो केवल क्षणिक ना होकर शाश्वत हो। उन्होंने स्कूल में कार्यरत सभी चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों को स्कूल की रीड की हड्डी बताया क्योंकि इनके बिना स्कूल का कार्य पूर्ण व सुचारू रूप से सम्पन्न नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि समाज के निर्माण में उनका अमूल्य योगदान है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि हम छात्रों को उनके शैशव काल से ही सभी का सम्मान करना व सभी के द्वारा किए गए कार्यों के प्रति कृतज्ञ होना सिखाएंगे तो यह बात उनके व्यक्तित्व को और भी निखारेगी। बच्चों के अंदर नैतिक मूल्य, सदाचार और सद्गुणों उत्पन्न करना स्कूल का दायित्व है और आर.के.एस.डी. स्कूल सदैव इस दिशा में हर संभव प्रयास करता रहेगा। स्कूल प्रबंधक समिति के अध्यक्ष अश्विनी शोरेवाला ने भी सभी चतुर्थ बार कर्मचारियों को श्रम दिवस की शुभकामनाएं दी।

