Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedआर.के.एस.डी. महाविद्यालय कैथल की तीन छात्राओं ने महाविद्यालय का किया नाम रोशन

आर.के.एस.डी. महाविद्यालय कैथल की तीन छात्राओं ने महाविद्यालय का किया नाम रोशन

 

इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल, 17 अप्रैल : आर.के.एस.डी. महाविद्यालय कैथल के सायंकालीन सत्र की तीन छात्राओं ने ओम स्टर्लिंग ग्लोबल यूनिवर्सिटी हिसार में एक नौकरी मेले (पूल केंपस, ए मेगा जॉब फेयर) में विभिन्न कंपनियों द्वारा चयनित होकर जिला कैथल और महाविद्यालय का नाम रोशन किया। ओम स्टर्लिंग ग्लोबल यूनिवर्सिटी हिसार द्वारा 4-6 अप्रैल 2025 को नौकरी मेले का आयोजन किया गया जिसमें हरियाणा प्रदेश एवं देश के अन्य हिस्सों से पात्र विद्यार्थियों द्वारा भाग लिया गया। इसमें 33 कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचे जिन्होंने अलग-अलग महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के अलग-अलग इंटरव्यू लेकर उनको उपयुक्त नौकरी के लिए चुना। सांयकालीन सत्र के प्लेसमेंट सेल के संयोजक एवम वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉ. मनोज बंसल के कुशल निर्देशन में कोमल को एनआईआईटी लिमिटेड गुरुग्राम, हर्षिता एवम जिया को एलआईसी द्वारा अलग अलग पद के लिए चुना गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यवीर मेहला, सांयकालीन सत्र के प्राचार्य प्रभारी डॉ. हरिंद्र गुप्ता, डॉ. मनोज बंसल ने मेधावी छात्राओं को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगल कामना की। महाविद्यालय की प्रबंधन समिति एवं आरवीएस के प्रधान अश्विनी शोरेवाला एवं उनकी पूरी टीम ने भी मेधावी छात्राओं को अपना आशीर्वाद प्रेषित किया। डॉ. हरिंदर गुप्ता ने बताया कि हर साल प्लेसमेंट सेल द्वारा विद्यार्थियों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस तरह के प्रयास किए जाते हैं ताकि विद्यार्थी के पढ़ाई का उद्देश्य पूर्ण हो सके और भविष्य में भी विद्यार्थियों को स्वावलंबी बनाने से संबंधित हर तरह के संभव प्रयास किए जाते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments