डॉ दया गुप्ता ने नए दंपत्तियों के वैवाहिक जीवन के लिए की मंगल कामनाएं…
हरियाणा प्रदेश / कैथल, 31 मार्च। समाज सेविका डॉ दया गुप्ता ने आयोजन से एक दिन पहले जाकर कन्याओं को संस्था की तरफ से उपहार स्वरूप दिए जाने वाले जरूरत के सामान का मुंआयना किया। दया गुप्ता ने कहा कि इस आयोजन में तेरह जरूरतमंद कन्याओं की शादी की गई है यह संस्था समय-समय पर ऐसे आयोजन करती है जिसमें जरूरतमंद कन्याओं का विवाह, जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई करवाना या फिर ब्लड डोनेशन कैंप लगवाना आदि शामिल है। जरूरतमंद कन्याओं की शादी आस प्रयास फाउंडेशन ने करवाई, उनको नवजीवन शुरू करने के लिए जरूरत का सारा सामान दिया। उन्होंने कहा कि कन्या कभी भी दान नहीं होती हैं, ये तो जगत जननी हैं, लक्ष्मी रूप हैं, दो घरों का निर्माण करती हैं। ये महापुरुषों को जन्म देती हैं। बेटियां तो मायके और ससुराल दोनों परिवारों की जिम्मेदारी निभा रही हैं, इसलिए इसे कन्यादान ना कहें। फाउंडेशन के प्रधान जोगेंद्र कोटड़ा ने आयोजन में पधारे सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर पुष्पा जांगिड़, रेखा धीमान, सूरजभान वर्मा, गौ रक्षा व नारी रक्षा प्रदेश संगठन मंत्री, रणबीर सिंह मानस गौ रक्षा व नारी रक्षा संगठन मंत्री कैथल, मनीष मित्तल, लाला राम नारायण जाखौली, डॉ विनोद कपिल, जस्सी बनवाला करोड़ा, डॉ पंकज राविश, चौधरी रणधीर सिंह संगरोली, बाबा कश्मीरी, सरपंच प्रतिनिधि कर्मवीर सिंह ग्योंग, जरनैल बाता समाजसेवी, संस्था के कार्यकर्ता सत्यवान सिंह चौचड़ा, सोहन लाल जाखौली, राकेश कौशिक संगरोली, वीरेन्द्र कुमार चौचड़ा, मोनू दुर्जनपुर, महावीर सिंह डय़ोड खेड़ी, कुंज बिहारी संस्था पूंडरी मौजूद रहे।


