Saturday, December 27, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedइंजीनियर को डिजिटल अरेस्ट कर 10 करोड़ की ठगी..

इंजीनियर को डिजिटल अरेस्ट कर 10 करोड़ की ठगी..

दिल्ली :रोहिणी में एक सेवानिवृत्त इंजीनियर को डिजिटल अरेस्ट कर 10.30 करोड़ रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। जालसाजों ने पैसे को कई बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। ठगी  होने पर पीड़ित ने साइबर सेल में इसकी शिकायत की।जांच में पता चला कि कंबोडिया से फोन कर बुजुर्ग को आठ घंटे डिजिटल अरेस्ट किया गया। शिकायत में बुजुर्ग ने बताया कि जालसाजों ने उन्हें खुद को कमरे में बंद होने के लिए कहा। इसके बाद उनके बैंक खातों की जानकारी हासिल की।  पुलिस ने कई खातों को फ्रीज कर दिया जिसमें करीब 60 लाख रुपये जमा किए गए हैं। जालसाज कंबोडिया फिलीपींस और ताइवान से फोन कर भारत में लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे पैसे ठग रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments