Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedइजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मिलेंगी कमला हैरिस

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मिलेंगी कमला हैरिस

वाशिंगटन, 24 जुलाई । अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच गाजा युद्ध को लेकर अहम मुलाकात होने जा रही है। इस दौरान गाजा युद्ध के खात्मे को लेकर बड़े ऐलान की अटकलें लगाई जा रही हैं। हैरिस के एक सहयोगी ने बताया कि हैरिस इस सप्ताह व्हाइट हाउस में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगी और उनसे कहेंगी कि युद्ध समाप्त करने का वक्त आ गया है। हालांकि, वह नेतन्याहू द्वारा संबोधित किए जाने वाले अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र की अध्यक्षता नहीं कर पाएंगी।डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की संभावित उम्मीदवार हैरिस के एक सहयोगी ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘उपराष्ट्रपति इस सप्ताह व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात कर रही हैं। यह बैठक राष्ट्रपति बाइडन की नियोजित बैठक से अलग होगी। उपराष्ट्रपति पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के लिए 24 जुलाई को इंडियानापोलिस जा रही हैं और वह प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कांग्रेस के संयुक्त सत्र के पहले से निर्धारित संबोधन में भाग नहीं ले पाएंगी।’’ हैरिस के सहयोगी ने कहा, ‘‘ अनुमान है कि उपराष्ट्रपति नेतन्याहू से कहेंगी कि युद्ध को इस तरह से समाप्त करने का समय आ गया है कि इजराइल सुरक्षित हो, सभी बंधक रिहा हों, गाजा में फलस्तीनी नागरिकों की पीड़ा का अंत हो और फलस्तीन के लोग सम्मान, स्वतंत्रता और आत्मनिर्णय के अपने अधिकार का आनंद ले सकें।’’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments