भारत के प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने स्वतंत्रता के महत्व पर जोर देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में हुई हाल की घटनाओं से स्वतंत्रता दिवस के महत्व और अधिकारों के मूल्य का पता चलता है।यहां उच्चतम न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए चंद्रचूड़ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के लोगों के एक-दूसरे के प्रति तथा राष्ट्र के प्रति संविधान के सभी मूल्यों को साकार करने के कर्तव्यों की याद दिलाता है। न्यायमूर्ति ने कहा कि कई वकीलों ने अपना कानूनी पेशा छोड़ दिया और राष्ट्र के लिए खुद को समर्पित कर दिया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मैं आप सभी को, पत्रकार साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आपके माध्यम से मैं पूरे देश को, विशेषकर कानून से जुड़े लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी ध्वजारोहण के समय उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि संविधान सबसे ऊपर है।
उच्चतम न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए न्यायमूर्ति चंद्रचूड़..
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


