Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedउत्तर प्रदेश में कई इलाकों में बारिश ने दी गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में कई इलाकों में बारिश ने दी गर्मी से राहत

 लखनऊ, 10 अप्रैल (वेब वार्ता)। राजधानी लखनऊ और कानपुर समेत उत्तर प्रदेश के कई इलाकों मेंगुरुवार सुबह तेज रफ्तार वर्षा और आंधी से मौसम खुशगवार हो गया। बेमौसम बारिश से खेतों में पड़ी गेहूं की फसल समेत अन्य साग सब्जियों को नुकसान पहुंचा। आंधी बारिश से फिलहाल जनहानि की सूचना नही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी बारिश, ओलावृष्टि से प्रभावित जिलों में राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें तथा राहत कार्य पर नज़र रखें। आपदा से जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में प्रभावितों को तत्काल राहत राशि का वितरण करें। घायलों का समुचित उपचार कराया जाए। सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन करते हुए आख्या शासन को भेजें, ताकि इस संबंध में अग्रेत्तर कार्यवाही की जा सके। जल जमाव की स्थिति होने पर प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए। लखनऊ में सुबह घने काले बादलों ने दस्तक दी और देखते ही देखते तेज रफ्तार बारिश होने लगी। बारिश से कई इलाकों मेंं जलभराव के हालात पैदा हो गये हालांकि तेज गर्मी से लोगों को ठंडी हवाओं ने राहत प्रदान की। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के कारण तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गयी है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ का परिणाम है। अगले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उछाल आने के आसार हैं। कानपुर में बारिश के कारण सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। सुबह नौ बजे तक हालांकि मौसम साफ हो गया था जिसके चलते स्कूल का समय नहीं बदला गया और नही रेनी डे की घोषणा हुयी। हालांकि स्कूलों में छात्र छात्राओं की संख्या काफी कम रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments