उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के अवसर पर उज्जवला योजना की लाभार्थी महिलाओं को एक और बड़ा तोहफा दिया है। अब उन्हें मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा। सरकार ने 3 अरब रुपए की राशि स्वीकृत की है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत पहले ही महिलाओं को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिए गए थे। भाजपा ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में दीपावली और होली पर इन लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर रिफिल देने का वादा किया था। उज्जवला योजना के तहत करीब 1.85 करोड़ से ज्यादा महिलाएं लाभार्थी हैं। जो इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
उत्तर प्रदेश में होली के मौके पर महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर देने का किया ऐलान..
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

