Sunday, June 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeपंजाबउद्योगपति नितिन कोहली आप में शामिल, जालंधर सेंट्रल के इंचार्ज बने

उद्योगपति नितिन कोहली आप में शामिल, जालंधर सेंट्रल के इंचार्ज बने

जालंधर। उद्योगपति और पंजाब हॉकी के प्रधान व हॉकी इंडिया के वाइस

प्रेसिडेंट नितिन कोहली आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी

मनीष सिसोदिया ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया है। इसके साथ ही उन्हें हलका सेंट्रल का इंचार्ज

नियुक्त किया गया है। वह वहां पर दफ्तर खोलेंगे और लोगों की दिक्कतों को सुनेंगे।

पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि पार्टी की करप्शन के प्रति जीरो टॉलरेंस है। जिसका

नतीजा है कि आप विधायक रमन अरोड़ा विजिलेंस की गिरफ्त में है। उन्होंने कहा कि विजिलेंस को

फ्री हैंड दिया गया है। अगर कोई नेता करप्शन करेगा तो बख्शा नहीं जाएगा। हलके के विधायक

रमन अरोड़ा को करप्शन केस में विजिलेंस ब्यूरो ने कुछ दिन पहले अरेस्ट किया था। इसके बाद से

माना जा रहा था कि पार्टी उनकी जगह अब कोई नया विकल्प तलाशेगी।

रमन अरोड़ा की विधायकी पर बोले अमन अरोड़ा

रमन अरोड़ा अब विधायक बने रहेंगे या नहीं, इस सवाल के जवाब में पार्टी के पंजाब प्रधान अमन

अरोड़ा ने कहा कि रमन अरोड़ा ने जो गलती की थी, सरकार ने उन पर पर्चा दर्ज कर उन्हें जेल

पहुंचा दिया। पार्टी की तरफ से अब उनके हलके की जिम्मेदारी नितिन को सौंपी गई है। इससे सारी

स्थिति साफ है। अब भी उनके बने रहने और न बने रहने पर आपको संदेह है।

अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में अपने और विरोधियों में

फर्क नहीं करती है। सही और गलत में फर्क देखती है। पार्टी ने जो एक्शन लिया, उसमें जनता में

क्या संदेश गया है, वह जरूरी है। विपक्ष वालों का काम विरोध करना है। विरोध में ही विकास है।

पार्टी प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि पार्टी लाइन और नियमों के विपरीत जो भी जाएगा, उस

पर एक्शन लिया जाएगा। पार्टी किसी का बचाव नहीं करेगी। सिसोदिया ने कहा कि पंजाब में उद्यमी

व व्यापारियों का आप में रूझान व विश्वास बढ़ा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments