कैथल, 25 मार्च। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रीति ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के मद्देनजर जिले के सभी सात खंडों में गांव नई संशोधित मतदाता सूचियां तैयार की जानी है। इसको लेकर सभी खंड पंचायत एवं पंचायत अधिकारी-कम-खंड चुनाव अधिकारी संबंधित गांव में मुनियादी करवाएं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार 25 मार्च से 5 अप्रैल तक विधानसभा की वर्तमान वोटर लिस्ट को हर एक गांव के वार्ड अनुसार भिजवाया जाएगा। 11 अप्रैल को वार्ड अनुसार हर एक गांव की वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट बूथ पर भिजवा जाएगा। डीसी ने बताया कि 18 अप्रैल तक सभी मतदाताओं से वोटर लिस्ट को लेकर दावे व आपत्तियां आमंत्रित किए जाएंगे। निर्वाचक पंजीयन अधिकारी को 22 अप्रैल तक इन सभी दावे एवं आपत्तियों का निपटारा करना होगा। कोई मतदाता यदि अपने खंड के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी के फैसले से संतुष्ट नहीं है तो वह 25 अप्रैल तक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त के समक्ष अपील कर सकता है। उपायुक्त कार्यालय की ओर से 6 मई तक सभी अपील का निर्णय सुना कर उनका निपटान कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 13 मई को प्रत्येक खंड के गांव की संशोधित मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।
इन पंचायत समिति सदस्य व गांव में होगा सरपंच/पंच पद के लिए उप चुनाव.
डीसी प्रीति ने बताया कि पंचायत समिति कैथल के वार्ड 10 में सदस्य पद के लिए उप चुनाव होगा। इसी प्रकार कैथल खंड के गांव शेरगढ़ में सरपंच, धौंस गांव में वार्ड दो, सांघन गांव में वार्ड आठ, सिसला में वार्ड छह, उझाना में वार्ड नंबर 2,3,4,6 तथा 7, सिरटा गांव में वार्ड दो, छौत गांव में वार्ड तीन, गुहणा में वार्ड चार, मालखेड़ी में वार्ड एक के पंच पद के लिए उप चुनाव होगा।राजौंद खंड के गांव बीरबांगड़ा में वार्ड तीन, गुलियाना में वार्ड तीन, कोटड़ा में वार्ड चार, जाखौली कमान में सरपंच व वार्ड सात के पंच, कुकरकंडा में वार्ड सात, रोहेड़ा में वार्ड तीन के पंच पद के लिए उप चुनाव होगा। सीवन खंड के गांव हरसौला में वार्ड पांच व दो, कवारतन में वार्ड सात, रामथली में वार्ड एक, मेगा माजरा में वार्ड चार में पंच पद के लिए उप चुनाव होना प्रस्तावित है।कलायत खंड में ढुंढवा गांव के वार्ड पांच, नरवलगढ़ के वार्ड तीन में उप चुनाव होगा। पूंडरी खंड के गांव जठहेड़ी के वार्ड चार व भाणा के वार्ड एक में उप चुनाव होगा। ढांड खंड के गांव कौल के वार्ड चार में, खेड़ी साकरा में वार्ड चार, धेरडू वार्ड एक में पंच पद के लिए उप चुनाव होगा। इसी प्रकार गुहला खंड के गांव छन्ना जाटान के वार्ड छह, डंडोता के वार्ड छह, सात व आठ में पंच पद के लिए उप चुनाव होगा। वहीं गुहला पंचायत समिति सदस्य पद के लिए वार्ड 14 में उप चुनाव होगा।


