इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल, 26 मई। अखिल भारतीय विश्वकर्मा विराट संघ हरियाणा ने समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही उषा पांचाल को महिला प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति विश्वकर्मा समाज को संगठित करने और उसके उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। नियुक्ति के तुरंत बाद उषा पांचाल ने सबसे पहले राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने इस जिम्मेदारी को समाज के प्रति समर्पण और सेवा का अवसर बताया। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, तथा संघ के सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया। उषा पांचाल ने कहा कि वे समाज के विकास, युवाओं के मार्गदर्शन और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करेंगी।
उषा पांचाल बनीं अखिल भारतीय विश्वकर्मा विराट संघ की महिला प्रदेश अध्यक्ष
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


