हरियाणा प्रदेश / कैथल, 31 मार्च। एक तरफ जहां पर एसपी राजेश कालिया के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा ना करने बारे आमजन को जागरूक किया जा रहा है, वहीं पर पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी मुहिम तहत एंटी नारकोटिक सैल द्वारा एक नशा तस्कर को 1 किलो 196 ग्राम चूरा पोस्त सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई सिंह राज की अगुवाई में एएसआई प्रवीन कुमार की टीम दोपहर के समय गश्त दौरान शहीद उधम सिंह चौक चीका के पास मौजूद थी। जहां पर सहयोगी सुत्रो से पुलिस को एक गुप्त जानकारी मिली कि वार्ड नंबर 2 चीका निवासी सिंगारा सिंह काफी समय से चुरा पोस्त बेचने का काम करता हैं। जो अपनी बाइक पर सवार होकर ट्रक यूनियन चीका में चूरा पोस्त बेचने के लिए जाएगा, जिसको नाकाबंदी करके काबू किया जा सकता है। सूचना विश्वसनीय होने कारण पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी का परिचय देते हुए खुशहाल माजरा रोड़ चीका पर नाकाबंदी की गई। जहां कुछ समय बाद खुशहाल माजरा की तरफ से एक बाइक पर आए संदिग्ध द्वारा पुलिस को देखकर अपनी बाइक को चीका चौक की तरफ भगा लिया। पुलिस पार्टी द्वारा गाड़ी से बाइक का पीछा किया गया, बाइक सवार द्वारा बाइक डेरा भाग सिंह रोड़ पर भगा ली। बाइक को वापिस मोड़ने के प्रयास दौरान सतर्क पुलिस टीम द्वारा उक्त बाइक सवार को काबू कर लिया गया। बाइक सवार की पहचान वार्ड नंबर 2 चीका निवासी सिंगारा सिंह के रुप में हुई। पुलिस सुचना उपरांत मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार गुहला बंसी लाल के समक्ष नियमानुसार ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में पॉलीथिन से 1 किलो 196 ग्राम चुरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज करके आरोपी को मौके पर पहुंचे एएसआई अमित कुमार द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।
एंटी नारकोटिक सैल द्वारा 1 किलो 196 ग्राम चूरा पोस्त सहित नशा तस्कर काबू
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


