Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedएंटी नारकोटिक सैल द्वारा 762 ग्राम गांजा फूल पत्ती सहित नशा तस्कर...

एंटी नारकोटिक सैल द्वारा 762 ग्राम गांजा फूल पत्ती सहित नशा तस्कर काबू

कैथल, 23 मार्च : एक तरफ जहां पर एसपी राजेश कालिया के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा ना करने बारे आमजन को जागरूक किया जा रहा है, वहीं पर पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी मुहिम तहत एंटी नारकोटिक सैल द्वारा एक नशा तस्कर को 762 ग्राम गांजा फूल पत्ती सहित काबू कर लिया गया।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई सिंह राज की अगुवाई में एसआई जोगिंद्र सिंह की टीम शाम के समय गश्त दौरान सीवन गेट कैथल के पास मौजूद थी। जहां पर सहयोगी सुत्रो से पुलिस को एक गुप्त जानकारी मिली कि राजीव कॉलोनी कैथल निवासी अमित अपने घर के आसपास नशीला पदार्थ गांजा फूल पत्ती बेचने का काम करता हैं। जिसके घर पर दबीश देकर गांजा फूल पत्ती सहित काबू किया जा सकता है। सूचना विश्वसनीय होने कारण पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी का परिचय देते हुए राजीव कॉलोनी कैथल निवासी अमित के मकान पर दबिश देकर संदिग्ध अमित कुमार उपरोक्त को एक पॉलीथिन सहित काबू कर लिया गया। पुलिस सुचना उपरांत मौके पर पहुंचे तहसीलदार कैथल रविंद्र हुड्डा के समक्ष नियमानुसार ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में पॉलीथिन से 762 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शहर कैथल में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments