Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedएंटी व्हीकल स्टाफ द्वारा 2 बाइक चोर काबू, बाइक बरामद

एंटी व्हीकल स्टाफ द्वारा 2 बाइक चोर काबू, बाइक बरामद

हरियाणा प्रदेश /  कैथल, 31 मार्च। दुपहिया वाहन चोरों पर शिकंजा कसते हुए एसपी राजेश कालिया के आदेशानुसार एक बाइक चोरी करने के मामले की जांच एंटी व्हीकल स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई अशोक कुमार व एचसी अनिल कुमार की टीम द्वारा आरोपी कुरुक्षेत्र निवासी विनय व संजय को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव बलवंती निवासी कर्मजीत की शिकायत अनुसार 4 फरवरी को हुड्डा सेक्टर 19 के पास से उसकी बाइक को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से उक्त चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली गई। सोमवार को दोनो आरोपी अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments