Thursday, February 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeनई ‎दिल्लीएक ही परिवार के चार लाेगाें ने खाया ज़हरीला पदार्थ

एक ही परिवार के चार लाेगाें ने खाया ज़हरीला पदार्थ

नई दिल्ली, 12 मई  । उत्तर पश्चिमी जिले के भारत नगर थाना क्षेत्र स्थित डीएसआईडीसी

संगम पार्क इलाके में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक ही

परिवार के चार सदस्यों ने कथित रूप से ज़हरीला पदार्थ खा लिया। घटना की सूचना मिलते ही

पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार यह घटना शेड नंबर 63 में हुई। जहां 42 वर्षीय हरदीप सिंह अपनी पत्नी हरप्रीत

कौर (38), बेटे जगदीश सिंह (16) और बेटी हरगुल कौर (15) के साथ रहते है। बताया गया है कि

शेड में ही हरदीप सिंह बाइक हॉर्न बनाने की फैक्ट्री चलाते हैं। सोमवार सुबह करीब 8 बजे वे सभी

एक साथ शेड पहुंचे थे। उसी दौरान उन्होंने कथित रूप से ज़हरीला पदार्थ ग्रहण किया।

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, ज़हरीला पदार्थ गैस या अन्य किसी माध्यम से इनहेल किया गया हो

सकता है। घटना के बाद परिजनों में से किसी एक बच्चे ने किसी रिश्तेदार को फोन कर सूचित

किया, जिसके बाद तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) कॉल की गई।

सूचना मिलते ही भारत नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को नजदीकी अस्पतालों में

पहुंचाया गया। हरदीप सिंह, उनका बेटा जगदीश और बेटी हरगुल को हिंदू राव अस्पताल में भर्ती

कराया गया है। जबकि उनकी पत्नी हरप्रीत कौर को दीप चंद बंधु अस्पताल ले जाया गया। चारों की

स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

पुलिस ने घटनास्थल से कुछ नमूने जब्त किए हैं और फैक्ट्री के अंदर के वातावरण की जांच की जा

रही है। पुलिस आत्महत्या की कोशिश, पारिवारिक तनाव या फैक्ट्री से निकलने वाली गैस के रिसाव

जैसी सभी संभावनाओं की जांच कर रही है।

उत्तर-पश्चिम जिले के डीसीपी भीष्म सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए

गहन जांच शुरू कर दी गई है। परिवार के बयान और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments