Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशएडीजीपी डॉ० एम. रवि किरण ने संभाला करनाल मण्डल, करनाल का कार्यभार

एडीजीपी डॉ० एम. रवि किरण ने संभाला करनाल मण्डल, करनाल का कार्यभार

इंडिया गौरव ब्यूरो 24 कैथल अप्रैल : कैथल पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया की वीरवार को डॉ० एम. रवि किरण आई पी एस ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, करनाल मडंल, करनाल के तौर पर कार्यभार सम्भाल लिया। जो करनाल मंडल के अधीन कैथल, करनाल व पानीपत जिला आता है। डॉ० एम. रवि किरण 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वे पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़, पुलिस अधीक्षक अंबाला, पुलिस अधीक्षक रेलवे हरियाणा, पुलिस अधीक्षक पलवल, आईजीपी एसीबी हरियाणा, आईजीपी/एडीजीपी साउथ रेंज, एडीजीपी-जेल हरियाणा, एडीजीपी हिसार रेंज जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इनकी प्रभावी कार्यशैली एवं अनुभव को देखते हुए सरकार ने इन्हे करनाल मण्डल, करनाल का कार्यभार सौंपा है। एडीजीपी करनाल रेंज का कार्यभार संभालने उपरांत डॉ० एम. रवि किरण ने संदेश देते हुए कहा की करनाल मंडल मे कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के साथ-साथ सुरक्षा व सौहार्द का वातावरण बनाया जाएगा। योजनाबद्ध व प्रभावी तरीके से करनाल मंडल मे ड्रग की समस्या पर अंकुश लगाना तथा नशा तस्करों एवं अवैध हथियार तस्करों की धरपकड़ की जाएगी। हरियाणा प्रदेश में चलाए जा रहे ड्रग फ्री अभियान को स्वास्थ्य व अन्य विभाग के साथ मिलकर अधिक कारगर एवं प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाएगा। महिला विरुद्ध अपराधों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के अतिरिक्त साइबर क्राइम एवं संगठित हिंसक व जघन्य अपराधों पर अंकुश लगाया जाकर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। करनाल रेंज के जिला करनाल एवं पानीपत की यू०पी० राज्य तथा जिला कैथल की पंजाब राज्य के साथ सीमा लगती है। अपराधों को रोकने के लिए बॉर्डर एरिया पर प्रभावी नाकाबंदी एवं चैकिंग अभियान चलाया जाएगा। करनाल रेंज से गुजरने वाले नेशनल हाइवेज़ एवं भीड़भाड़ वाले शहरी क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन पर फोकस रखा जाएगा। इसके साथ साथ ट्रिपल राइडर, बिना हेलमेट एवं बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर भी अंकुश लगाया जायेगा। लम्बित मामलो/शिकायतों का शीघ्रता से निपटारा कर आमजन की शिकायतें सुनकर उन्हें पूर्णतः न्याय दिलाया जायेगा। पुलिस कार्यालयो, थाना/चौकी के कार्य के निस्तारण मे समयबद्धता एवं पारदर्शिता लाई जायेगी। इसके साथ-साथ पुलिस कर्मचारियों के वेलफेयर के संबंध में उनकी प्रत्येक समस्या को ध्यान में रख कर उन्हें सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास रहेगा। उन्होंने पदभार संभालते ही भ्रष्टाचार पर अपनी जीरो टॉलरेंस नीति बारे स्पष्ट संदेश दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments