हरियाणा / कैथल, 1 अप्रैल। अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबू लाल करवा ने मंगलवार को जिला के विभिन्न राजकीय स्कूलों का निरीक्षण तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली, राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय जाखौली, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करोड़ा, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय भाणा, राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बंदराणा में निरीक्षण कर संबंधित स्कूल मुखियाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं में कोई भी कमी नहीं रहनी चाहिए। पेयजल की समुचित व्यवस्था हो तथा शौचालयों में पूरी साफ-सफाई हो। सभी अध्यापक समय पर स्कूल आएं तथा निर्धारित समय से पहले स्कूल न छोड़े। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। एडीसी ने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए कहा कि जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है। शिक्षा के जरिए जीवन में नई ऊंचाईयों को छू सकते हैं। जीवन में अच्छी शिक्षा प्राप्त के समाज और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।उन्होंने कहा कि राजकीय स्कूलों में प्रवेश उत्सव चला हुआ, इसलिए सभी अध्यापक अभिभावकों को जागरूक करें कि वे अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करवाएं। सभी अध्यापक ग्राम पंचायत और एसएमसी के साथ मिलकर सुनिश्चित करें कि उनके गांव में एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को योजना के तहत साईकिल प्रदान की।
एडीसी ने जिला के विभिन्न राजकीय स्कूलों का किया निरीक्षण–छात्राओं को वितरित की साईकिलें..
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


