कैथल । एमडीएन ग्लोबल स्कूल कैथल में वार्षिक परीक्षा परिणाम आरोहण- द राईजिंग टू न्यू हाईट्स 2024-25 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. विनोद कुमार निदेशक, निधि कंसल चेयरपर्सन, गौरव गर्ग प्रबंधक एवं प्राचार्य डॉ. संत कौशिक द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर नर्सरी से कक्षा 9वीं और 11वीं तक के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धियों का जश्न मनाया। विद्यालय के प्रथम पांच श्रेष्ठ विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया जबकि किसी भी विषय में 100 अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को निदेशक डॉ. विनोद कुमार द्वारा विशेष डायरेक्टर वॉच प्रदान की गई। इसके अलावा सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ‘स्टार अवार्ड’ दिया गया। डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि यह दिन केवल परीक्षा परिणामों का नहीं बल्कि मेहनत, अनुशासन और समर्पण के प्रतिफल का उत्सव है। उन्होंने विद्यार्थियों को नए सत्र में और अधिक ऊंचाइयों को छूने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. संत कौशिक ने कहा कि शिक्षा केवल अंक अर्जित करने तक सीमित नहीं है बल्कि यह चरित्र निर्माण और जीवन मूल्यों को आत्मसात करने की प्रक्रिया है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को प्रेरित करने के साथ-साथ उनके समग्र विकास पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का मंच है। कार्यक्रम का समापन उल्लास, गर्व और नए सत्र के लिए नव उत्साह और संकल्प के साथ हुआ।
एमडीएन स्कूल में वार्षिक परिणाम परिणाम ‘आरोहण द राईजिंग टू न्यू हाईट्स आयोजित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


