गुहला-चीका, 25 मार्च। एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने आगामी रबी सीजन को लेकर चीका अनाज मंडी का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूरी कर लें, ताकि किसानों को फसल बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मंडी से लगती सभी सड़कों का दुरूस्तीकरण किया जाए, ताकि किसानों को आवागमन में दिक्कत न आए। उन्होंने मंडी सचिव को निर्देश दिए कि मंडी में सीजन के दौरान सभी मूलभूत सुविधाएं जैसे पेयजल, शौचालय, बिजली आपूर्ति आदि उपलब्ध हों। इस अवसर पर उन्होंने मिलर्स एसोसिएशन, मंडी एसोसिएशन तथा मार्किट कमेटी के अधिकारियों व कर्मचारियों से भी बातचीत की। उन्होंने सभी खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की फसल को निर्धारित एमएसपी पर खरीदी जाए। यदि कोई भी खरीद केंद्रों के अलावा प्राईवेट स्थानों पर फसल डालेगा तो उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सभी सरकार के नियमों की दृढ़ता से पालना करें।इस मौके पर मार्किट कमेटी सचिव सतबीर राविश, रोहताश, सुरेश, राजकुमार व महावीर मटोरिया के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने गुहला अनाज मंडी का किया दौरा–संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


