Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedएसडीएम ने चीका अनाज मंडी में गेहूं खरीद कार्य का किया निरीक्षण--सभी...

एसडीएम ने चीका अनाज मंडी में गेहूं खरीद कार्य का किया निरीक्षण–सभी व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हरियाणा प्रदेश़ / ( कैथल ब्यूरो गुहला-चीका,)10 अप्रैल ।  एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने चीका अनाज मंडी में गेहूं खरीद के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी में आई हुई गेहूं की फसल की नमी को भी चेक किया।  उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मंडी में आने वाले हर किसान की गेहूं की नमी को चेक करने उपरांत ही खरीद करें।उन्होंने ऑनलाइन खरीद सिस्टम को भी चेक किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरती गई तो प्रशासन द्वारा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी एसडीएम ने कहा कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष मंडियों में अधिक गेहूं आने की उम्मीद है। उन्होंने किसानों से भी अनुरोध किया कि वह गेहूं की फसल को सुखाकर लाएं, ताकि उन्हें अपनी फसल बेचने में कोई दिक्कत न आए। सभी संबंधित अधिकारी मंडियों में बिजली, पानी, सफाई, शौचालय सहित अन्य आवश्यक प्रबंध बनाए रखे, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सभी आढ़ती भी अपनी दुकानों पर अनाज साफ करने के बिजली चालित पंखे, अनाज की सुरक्षा के लिए तिरपाल इत्यादि की पर्याप्त व्यवस्था रखें। उन्होंने मार्किट कमेटी सचिव सतबीर राविश को निर्देश दिए कि मंडी में यातायात को सुचारू बनाए रखेंगे ताकि मंडियों में जाम की स्थिति न हो। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि गेहूं की भराई के बाद सही तोल किया जाए। यदि तोल में किसी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो दोषियों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments