Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedएसपी ऑफिस में तैनात सी.आर.ओ. मंदीप कुमार एएसआई के पद पर हुए...

एसपी ऑफिस में तैनात सी.आर.ओ. मंदीप कुमार एएसआई के पद पर हुए प्रमोट,

एसपी राजेश कालिया ने स्टार लगा कर किया सम्मानित व उज्जवल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं..
कैथल, 21 मार्च: पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यालय पुलिस अधीक्षक कैथल में बतौर सी.आर.ओ. कार्यरत मंदीप कुमार को मुख्य सिपाही से एएसआई के पद पर प्रमोट होने पर एसपी राजेश कालिया ने स्टार लगा कर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया ने कहा कि प्रमोशन प्राप्त करने पर पुलिस कर्मचारियों के कंधों पर जिम्मेदारी बढ़ जाती है। क्योंकि प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारी मिलती है। इसलिए इस जिम्मेदारी को ईमानदारी और निष्ठा से निभाना। प्रमोशन पाने वाले एएसआई मंदीप कुमार ने कहा कि विभाग की ओर से जो भी काम दिया जाएगा उसे  पूरी निष्ठा से किया जाएगा। प्रमोशन का पल कर्मचारी के लिए गर्व का पल होता है। इसके लिए कर्मचारी को कड़ी मेहनत और लंबा इंतजार करना पड़ता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments